cred app review in hindi
दोस्तों Cred एक भारतीय फिनटेक कंपनी है जो बेंगलुरु में स्थित है और इसकी स्थापना 2018 में कुणाल शाह के द्वारा की गई थी दोस्तों Cred App खासकर उन लोगों के लिए बनाई गई है जो लोग क्रेडिट कार्ड का यूज करते हैं और इस ऐप के सहायता से आप आसानी से क्रेडिट कार्ड की पेमेंट व बिल का भुगतान कर सकते है और साथ ही आपको कुछ Reward और कैशबैक भी मिल जाते हैं और यदि आपके पास एक से अधिक Credit card है
तो आप इस ऐप की सहायता से आप आसानी से अपने सभी क्रेडिट कार्ड को मैनेज कर सकते हैं दोस्तों Cred App लॉन्च होते ही इस ऐप को डाउनलोड करने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी और मौजूदा समय में Cred को 10 मिलियन से भी ज्यादा लोगों द्वारा डाउनलोड व इंस्टॉल किया जा चुका है आइये जानते है cred app kya hai
Cred App यूज करने के फायदे
इस ऐप का इस्तेमाल करके आप आसानी से क्रेडिट कार्ड का बिल व अन्य पेमेंट का भुगतान कर सकते हैं
इस ऐप से क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान करने पर बदले में आप कैशबैक व रिवॉर्ड प्राप्त कर सकते हैं
इस एप के द्वारा आप सिविल या क्रेडिट स्कोर व अपने क्रेडिट कार्ड की रिपोर्ट आसानी से चेक कर सकते हैं
इस ऐप की सहायता से आप अपने क्रेडिट कार्ड पर लग रहे सभी चार्जेस को भी देख सकते हैं
यह App यूजर फ्रेंडली है और इसका इस्तेमाल कोई भी आसानी से इस्तेमाल कर सकता है और इंटरफेस भी सिंपल है
इस ऐप के सहायता से आप डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग व यूपीआई के द्वारा भी क्रेडिट कार्ड का बिल का भुगतान कर सकते हैं
इस ऐप पर आपको नोटिफिकेशन के द्वारा अलर्ट किया जाता है जो आपको यह बताता है कि आपको कितनी पेमेंट करनी है और कब करनी है
इस App पर आपसे कभी भी आपके क्रेडिट कार्ड से जुड़ी जानकारी नहीं ली जाती जैसे expiry date of card या सीवीवी आदि और जिससे हम इस ऐप को सुरक्षित मान सकते हैं
यह गूगल प्ले स्टोर और IOS दोनों पर मौजूद है
एक बेस्ट ऑफर चल रहा है जो आईपीएल मैच के दौरान होने वाले पावर प्ले के बीच यदि कोई अपने क्रेडिट कार्ड के बिल का पेमेंट करता है तो उससे 100 % तक कैशबैक मिल सकता है
Cred App पर अकाउंट कैसे बनाएं
दोस्तों क्रेडिट पर वही लोग अकाउंट बना सकते हैं जो लोग क्रेडिट कार्ड का यूज करते हैं या फिर जिनका क्रेडिट स्कोर 750 + है और यदि आप का क्रेडिट स्कोर बेहतर है तो आप इस पर अकाउंट बना सकते हैं
आपको सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाना है और वहाँ से Cred App डाउनलोड करना है फिर इनस्टॉल कर लेना
फिर आपको उसी मोबाइल नंबर से id बनाना है जो आपके किसी बैंक अकाउंट से लिंक हो
यदि आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर है यानी 750 + है तो आपको आसानी से अप्रूवल मिल जाएगा और आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगी इसे डाल कर रजिस्टर करना होगा
इसके बाद आपको अपनी एक Gmail आईडी व क्रेडिट कार्ड डिटेल्स जैसे कार्ड नंबर व कार्ड होल्डर का नाम आदि डालकर वेरीफाई करना होगा
और फिर आपका Cred App पर अकाउंट बन जाएगा फिर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं
Comments
Post a Comment